राष्ट्रीय मानव पार्टी को यह घोषणा करते हुए हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है कि श्रीमती अंजु भंडारी जी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

श्रीमती अंजु भंडारी जी सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जानी जाती हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगेश शेट्टी जी तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय लक्ष्मण मिश्रा जी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा मानव सेवा, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के हमारे संकल्प को नई गति मिलेगी।

राष्ट्रीय मानव पार्टी परिवार श्रीमती अंजु भंडारी जी का इस नई जिम्मेदारी पर हार्दिक स्वागत करता है और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता है।

संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है।

राष्ट्रीय मानव पार्टी

राष्ट्र प्रथम, मानव सर्वोपरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *